न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय डा. आनंद कुमार सिंह एवं डा. सी.एल. मौर्या, अधिष्ठाता कृषि संकाय/विभागाध्यक्ष सस्य विज्ञान विभाग के दिशा-निर्देशन में 125 छात्र/छात्राओं का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम झांसी एवं ग्वालियर के कई कृषि शिक्षण अनुसंधान संस्थानों मे सम्पन्न कराया गया। कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उक्त शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झांसी, भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी एवं केन्द्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी में कृषि में हो रहे अनुसंधानो एवं कृषकों की आमदनी दुगनी करने के साथ कम पानी में फसलो को कैसे उगाया जाए, वनों के क्षेत्रों को बढाने हेतु मृदा के अनुसार किन-किन पौधो का रोपण किया जाय, पथरीली भूमि में कौन से पेड उगाये जा सकते है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डा. अशोक कुमार सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को संबोधित करने के साथ उनके भविष्य में आगे बढने के लिए वो क्या प्रयास करे के बारे बताया। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कम समय में विकसित करने के बारे में जानकारी प्रदान की। संकर बाजरा, नेपियर में टपक सिंचाई द्वारा अर्द्धशुष्क क्षेत्र में पोषक एवं जलप्रबंधन कैसे करे के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्र छात्राओं ने गैर परंपरागत फसले जैसे नागफनी, चुकंदर, चारा-गन्ना आदि फसलों को कैसे उगाया जाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व कर रहे डा सुनील कुमार पांडे ने बताया कि ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के विभागों को भी देखा। इसके उपरांत राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में भी भ्रमण किया साथ ही विश्वविद्यालय में हो रही नई कृषि तकनीकों एवं अनुसंधान के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र/छात्राओं ने प्राप्त की। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के प्रभारी डा. एस.एन. सुनील पाण्डेय मौसम वैज्ञानिक द्वारा संपन्न हुआ साथ में गेस्ट फैक्लटी डा. संजना पाठक एवं डा. बलवीर सिंह द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।