एक सप्ताह में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘सेफ सिटी परियोजना’ की प्रगति की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने ‘सेफ सिटी परियोजना’ की सफलता में जनसहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौक-चौराहों, सरकारी व निजी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से CCTV लगाए जाएं। आमजन,  व्यापारियों, संस्थान संचालकों को जागरूक कर उन्हें क्राइम कंट्रोल में CCTV के महत्व के बारे में बताया जाए और उन्हें CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। लोग अपनी सुविधानुसार अपने CCTV कैमरे की फुटेज का डाटा अपने पास ही सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आवश्यकता पड़ने पर फुटेज केवल पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, जहां आवश्यकता हो, वहां नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अथवा स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा CCTV लगाए जाएं। सभी पुलिस थानों को अगले 01 सप्ताह के भीतर CCTV से लैस किया जाए। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के संकल्प की पूर्ति में ‘सेफ सिटी परियोजना’ अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रही है। प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, CCTV कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है। अब हमें इसे और विस्तार देना होगा। वर्तमान में ‘सेफ सिटी परियोजना’ महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है। हमें इसे विस्तार देते हुए बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा से भी जोड़ना चाहिए। सेफ सिटी के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजन के लिए एक सुरक्षित, संरक्षित एवं सशक्त वातावरण बनाने की मुहिम को आवश्यक तेजी मिलेगी।*

Leave a Comment

× How can I help you?