न्यूज़ एक्सपर्ट—
प्रयागराज। कन्या भ्रूण हत्या से देश में स्त्री और पुरुष के बीच बिगड़ते संतुलन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने नैनी क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर मोहल्ले मे एवं विभिन्न गांव-गांव-कालोनियों- वाडो में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ,बालिक बेटियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, नारी शक्ति वंदन विधेयक की खुशियां मनाएं का संदेश कन्याओं के पाँव पूजन कर समाज के बीच जाकर जागरूक करते हुए कह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जगह-जगह चौपाल लगाकर कहा कि कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुकी तो नवरात्र पर्व में भोज के लिए भी कन्याओं का मिलना मुश्किल हो जाएगा। नारी सम्मान और नारी सुरक्षा हम सब की प्राथमिकता है बहन-बेटियां शिक्षा और युद्ध कौशल प्राप्त कर बहादुर बने स्लिम बनने की अपेक्षा सबल बनना होगा। ऋषिकेश प्रजापति ने कहा कि कन्या दो परिवारों को यशस्वी बना सकती है आत्म कल्याण की दृष्टि से तो कन्या देवी साक्षात मूर्ति है उसके नाम के साथ देवी शब्द को जोड़ा भी जाता है कन्या ही देश का भविष्य है वे संस्कारवान और सद्गुण से नए युग का अभ्युदय कर सकती हैं। पूज्नीय माता दलजीत कौर ने कहा कि नवरात्र में कन्या भोज के बगैर अनुष्ठान पूरा नहीं होता सप्तमी से लेकर नवमी तक उन घरों में महिलाएं दस्तक देने लगती हैं जहां कन्या होती हैं तीन दिन कन्या इतनी व्यस्त होती हैं कि भोजन खिलाने के लिए उनके पीछे पीछे लोग दौड़ते रहते हैं। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह द्वारा यह मुहिम चलाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है लेकिन गैर कानूनी कार्य में अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स की बराबर की भागीदारी होती है दिखाने के लिए सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर एक बोर्ड लगाकर लिंग परीक्षण गैरकानूनी होने की बात लिखी रहती है परंतु इसका पालन नहीं किया जाता। पांव पूजन अभियान में सरदार पतविंदर सिंह, संजय श्रीवास्तव, हरमन सिंह, ऋषिकेश प्रजापति, दलजीत कौर आदि मौजूद रहे।