न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। कृषि के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित समिति इंडियन सोसायटी आफ एग्रोनॉमी नई दिल्ली द्वारा क्लाइमेट स्मार्ट एग्रोनॉमी फॉर रेसिलियंट प्रोडक्शन सिस्टम एंड लाइवलीहुड सिक्योरिटी विषय पर तीन दिवसीय 22वीं द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी दिनांक 22 से 24 नवंबर 2023 को गोवा में आयोजित किया गया। डॉ एके त्रिपाठी ने बताया कि इस संगोष्ठी को गोवा के महामहिम राज्यपाल श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई द्वारा उद्घाटन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक द्वारा की गई इस संगोष्ठी में देश एवं विदेश के 500 से अधिक वैज्ञानिकों ने प्रतिभा किया। इस संगोष्ठी में बांदा कृषि विश्वविद्यालय बांदा में कार्यरत डॉक्टर एके त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर एग्रोनॉमी को उनके 35 वर्षों में किए गए शिक्षण/शोध क्षेत्र में उत्तर उत्कृष्ट कार्यो एवं उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए इंडियन सोसायटी आफ एग्रोनॉमी द्वारा डॉक्टर त्रिपाठी को समिति के प्रतिष्ठित फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा 30 वर्षों तक कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में एवं पिछले 6 वर्षों से कृषि विश्वविद्यालय बांदा में सराहनी कार्य किए गए हैं।डॉक्टर त्रिपाठी यह फेलो अवार्ड पाने वाले कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में दूसरे तथा कृषि विश्वविद्यालय बांदा में प्रथम शिक्षक /वैज्ञानिक हैं।कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में डॉक्टर त्रिपाठी के कार्यों को सराहते हुए वर्ष 2018 में इन्हें महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।