न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अरोल प्रक्षेत्र पर आज वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कानपुर के उपनिदेशक डॉक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया की वृक्ष ही पर्यावरण के सच्चे योद्धा हैं वृक्ष ही हमारे वातावरण को साफ एवं प्रदूषण मुक्त रखते हैं।उन्होंने कहा जितनी ज्यादा हरियाली होगी उतना ही अधिक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण होगा। डॉक्टर सिंह ने कहा कि पेड़ों से हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान होती है। और वातावरण में नमी के स्तर को नियंत्रित करते हैं। तथा मिट्टी के कटान को रोकने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। डॉ सिंह ने वृक्ष पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक पेड़ लगाने और जंगलों के निर्माण या कम से कम शेष जंगलों को जीवित रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सुनिश्चित करता है कि वन्य जीवों के लिए पर्याप्त वन विकसित किए जाएं। ताकि वन्य जीव विलुप्त न होने पाए। इस वृक्षारोपण में अमरूद, बेल, आंवला, कटहल, करौंदा, सहजन एवं अशोक सहित लगभग 75 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर बीज प्रमाणीकरण अधिकारी चंद्रबाबू तथा बीज प्रमाणीकरण निरीक्षक अरुण कुमार कटियार, प्रक्षेत्र अधीक्षक एन बी सिंह तथा प्रक्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
