जनपद स्तरीय मसाला फसलों पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की साग भाजी अनुभाग कल्याणपुर के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर केशव चंद्र आर्य द्वारा ग्राम केसीपुर विकासखंड रसूलाबाद में दो दिवसीय जनपद स्तरीय मसाला फसलों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह उपस्थित सभी कृषकों को मसाला फसलों की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों की अपेक्षा मसाला फसलों में कृषि लागत कम आती है। तथा बाजार भाव अच्छा मिलता है। संगोष्ठी के प्रथम दिन उद्घाटन के अवसर पर मसाला बीज किटें भी वितरित की गई। डॉक्टर राजीव पाल ने धनिया फसलों में माहू की समस्या के विषय पर चर्चा की। जबकि डॉ आई एन शुक्ला ने बीजों के उचित भंडारण विषय जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया ।वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने मसाला की खेती में समय से बुवाई पर विशेष बल दिया।श्री सूरज कटियार ने मसाले में प्रयुक्त लहसुन, प्याज की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों के बारे में बताया। संगोष्ठी में एक सैकड़ा से अधिक कृषकों ने सहभागिता की। अंत में धन्यवाद प्रगतिशील कृषक महावीर सिंह ने दिया।

Leave a Comment

× How can I help you?