न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट 2025) के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 17 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गई है विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय कानपुर को इस वर्ष यूपी कैटेट 2025 के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर पी के उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के पांचो कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, बांदा, अयोध्या,मेरठ एवं कुशीनगर में स्नातक, परास्नातक एवं पी एचडी कार्यक्रमों हेतु काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रदेश के छात्र छात्राओं हेतु यह महत्वपूर्ण अवसर है। जो कृषि के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया की कृषि तकनीकी विषयों में शिक्षा रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं।प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयो में संचालित विभिन्न विषयों में युवा वर्ग अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांचो कृषि विश्वविद्यालयो में स्नातक, परास्नता एवं पी एचडी पाठ्यक्रमों हेतु 3524 सीटें हैं। तथा प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 11 शहरों में दिनांक 11 एवं 12 जून 2025 को संपन्न कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पाठ्यक्रम का नाम सीटों की संख्या परीक्षा केंद्र प्रवेश परीक्षा की अर्हता व अन्य विवरण उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट https://upcatet.net एवं www.csauk.ac.in पर विवरणिका अपलोड है। तथा प्रवेश परीक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 9005145357 पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।