न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित हजरतपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, में किसान सम्मान समाहरोह का सजीव आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने मा.प्रधानमंत्री जी के भाषण को सुना। इस अवसर पर उप कृषि निदेषक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जिले के 248089 किसानों की सूची 19 वीं किस्त के लिये भेजी गयी है इससे पहले 231936 किसानों को 18वीं किस्त प्राप्त हुयी थी। जिला कृृषि अधिकारी, सुमित कुमार चौहान ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान दी। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. ओमकार सिंह यादव डेयरी फॉर्म और शुद्ध दुग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ.सुभाष चन्द्र शर्मा ने विभिन्न कृषि तकनीकों एवं जायद की खेती विषेष रूप से उर्द, मूॅग एवं मक्का के बारे में जानकारी प्रदान दी।इसके अलावा डॉ. नौशाद आलम ने मृदा परीक्षण और जैविक सब्जियों के उत्पादन के बारे में किसानों को बताया और कार्यक्रम में स्टॉल लगाने आये सभी किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर तेज प्रकाश ने किसानों को बकरी पालन के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर कृषि प्रदर्शनी एवं ड्रोन प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया।
