राजभवन में लगी तीन दिवसीय साग-भाजी, फल फूल एवं पुष्प प्रदर्शनी, सीएसए के कृषि मॉडल ने लोगों को लुभाया

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में सब्जी विज्ञान विभाग ने राज भवन प्रांगण में दिनांक 7 से 9 फरवरी 2025 ( तीन दिवसीय) तक आयोजित होने वाले *प्रादेशिक साग भाजी,फल फूल एवं पुष्प प्रदर्शनी* में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंटेलीजेंट मेंबरेन कल्चर फिल्म फार्मिंग टेक्नोलॉजी मॉडल एवं सब्जियों की विभिन्न प्रजातियों जैसे आजाद मटर- 3, आजाद मटर-1, आजाद मटर-2, टमाटर की प्रजातियां जैसे कल्याणपुर टाइप -3, कल्याणपुर टाइप -2,कल्याणपुर टाइप- 1 एवं कल्याणपुर टाइप -5, आजाद मिर्च-1,तथा आलू की कुफरी नीलकंठ, आजाद हल्दी-1 इत्यादि को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार मोटे अनाजों के विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की श्रीराज्यपाल महोदया द्वारा विश्वविद्यालय में विकसित सब्जी की विभिन्न प्रजातियां, एक जिला एक उत्पाद मॉडल एवं कृषि मॉडल का अवलोकन किया तथा उन्हें सराहा। डॉक्टर सिंह ने बताया कि श्रीराज्यपाल महोदया द्वारा विश्वविद्यालय के पंडाल में भ्रमण कर विधिवत निरीक्षण किया। राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कृषि मॉडल की प्रमुखता से जानकारी ली। और कहा कि कृषकों तक इस प्रकार के मॉडल पहुंचने की आवश्यकता है। प्रदर्शनी में आए हुए लोगों के लिए कृषि मॉडल प्रमुखतया आकर्षण का केंद्र रहा। निदेशक शोध डॉ पीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित यह मॉडल विषम क्षेत्रों में भी चेरी टमाटर का उत्पादन कर सकते है। इस विधि में 70% तक पानी की कम आवश्यकता होती है साथ ही इस विधि में तरल पोषक तत्व दिए जाते हैं। इसमें फल गुणवत्ता युक्त होते हैं तथा अन्य फलों की तुलना में विटामिन सी व अन्य पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने भी विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टाल पर सब्जियों की विभिन्न तकनीकियों का अवलोकन किया। तथा उन्हें सराहा। इस प्रदर्शनी में निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर केके सिंह, डॉ आर पी एन सिंह, डॉक्टर अजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?