आईसीएआर अटारी के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्रों ने प्रस्तुत किए अपने शोध पत्र, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। आईसीएआर अटारी जोन 3 कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की कृषि विज्ञान केंद्रों ने केंद्रीय बरानी कृषि अनुसंधान संस्थान हैदराबाद में चल रहे “वर्षा आधारित: जलवायु अनुकूल आजीविका मॉडल के लिए मार्ग” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 जनपदों के कृषि विज्ञान केंद्रों में आईसीआई द्वारा प्रदत्त परियोजना जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार संचालित है। उन्होंने बताया कि जनपद कानपुर देहात से डॉक्टर खलील खान, कौशांबी से डॉक्टर नवीन कुमार शर्मा,जालौन से डॉक्टर राजकुमारी, बांदा से डॉक्टर चंचल, हमीरपुर से डॉक्टर नितिन, झांसी से डॉक्टर विमल, चित्रकूट के डॉक्टर सतीश पाठक एवं डॉ दीपेश मिश्रा, बहराइच से डॉक्टर नंदन सिंह, कुशीनगर से डॉक्टर अशोक राय एवं विशाल, गोंडा से डॉक्टर सुधांशु तिवारी एवं राहुल पांडे तथा बस्ती से हरिओम मिश्रा सहित अन्य जनपदों के वैज्ञानिकों द्वारा प्रभावित किया गया। जहां पर गर्मी, सूखा, बाढ़, सोडिसिटी एवं पानी की कमी जैसी भेदता है।

Leave a Comment

× How can I help you?