सीएसए के कृषि अभियंत्रण महा विद्यालय में एक दिवसीय किसान कार्यशाला का हुआ आयोजन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित परियोजना ’सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्म मशीनरी’ के अंतर्गत छोटी जोतों हेतु महिला हितैषी कृषि उपकरणों के विकास से संबंधित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं उपकरणों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम डॉक्टर एन के शर्मा अधिष्ठाता की अध्यक्षता में डॉक्टर जेपी यादव मुख्य अन्वेषक द्वारा महाविद्यालय के वर्कशॉप में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संजय सिंह, महानिदेशक, उपकार, लखनऊ ने प्रतिभाग किया। उन्होंने आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन फीता काटकर किया।तत्पश्चात देश में कृषि इंजीनियरिंग के प्रणेता प्रोफेसर मेशन वाग के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । उनके द्वारा इस प्रोजेक्ट में किसानों के हित के लिए बनाई गई मशीनें जिसमें हस्तचालित लहसुन प्लांटर, धान गहाई एवं ओसाई यंत्र मार्क 1मार्क2, संशोधित मूंगफली छिलका यन्त्र मार्क वन मार्क 2, शक्तिचालित मक्का छिलक यंत्र को क्रियान्वित करवा कर अवलोकित किया और किसानों को इससे होने वाले लाभ के बारे में मुख्य अन्वेषक डॉक्टर जे पी यादव द्वारा मशीनों को संचालित कर बताया गया।तत्पश्चात गोष्ठी को प्रारंभ किया गया। जिसमें अधिष्ठाता ने महानिदेशक डॉ संजय सिंह को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं मंचासीन डॉक्टर एम के सिंह, प्रभारी, के वी के, डॉक्टर वी वी जायसवाल, वैज्ञानिक के वी के, अमर सिंह, पूर्व बोर्ड सदस्य, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का स्वागत शाल और बुके देकर किया गया।इसके उपरांत वैज्ञानिको और प्राध्यापकों द्वारा किसानों को संबोधित किया गया।अपने संबोधन में महानिदेशक ने शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और छोटी जोत के किसानों को समूह बनाकर खेती करके सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने महाविद्यालय द्वारा किसानों को दिए जाने वाले सहयोगों के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में डॉक्टर जे पी यादव द्वारा अपने द्वारा किसानों के हित में इस प्रोजेक्ट द्वारा बनाई गई हैंड हेल्ड मशीनों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यशाला में कुछ उन्नतशील किसानों ने भी अपनी बात रखी जिसमें गिरजा शंकर शर्मा, धर्म प्रकाश जैन,अमर सिंह कुशवाहा,मेहरबान, लाल सिंह अनौती देवी, श्रीमती नीलम प्रमुख है, इन किसानों को साल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में लगभग 85 किसानों ने प्रतिभा किया इस प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहे स्टाफ इंजीनियर सुभाष चंद्र, सर्वेश कुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार निगम, नंदकुमार तिवारी, अभिषेक कमल, इंजीनियर पंकज और छात्रों में नितेश पाल, रामानंद, विकास वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया से संबंधित कार्यों का निष्पादन मनीष कुमार सहाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल कुमार यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं किसानों को डॉक्टर टी के महेश्वरी सह अन्वेषक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Comment

× How can I help you?