किसान मेले को लेकर कुलपति ने की पत्रकार वार्ता, मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेले (24 एवं 25 अक्टूबर) के आयोजन हेतु प्रेस वार्ता की। पत्रकार वार्ता का संचालन निदेशक प्रसार डॉ. आर के यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कृषकों के हित में मीडिया द्वारा पूर्व में किसान मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और इस बार भी आप सभी का सहयोग मिलेगा। कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इस बार किसान मेले में लगभग 12000 से अधिक किसानों की आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में लगभग 110 से अधिक स्टाल लगेंगे उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान मेले कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषकों को कृषि संबंधी नवोन्मेषी तकनीकियां एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि किसानों के लिए रवि की फसलों के बीच साग भाजी फूल फल वानिकी एवं सुगंधी फसलों के उन्नतिल बीजों व पौधों की बिक्री किसने उपयोगी उन्नत तकनीक की प्रदर्शनी कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किसानों द्वारा अवलोकन किया जाएगा उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जय किसान, जय अनुसंधान एवं जय विज्ञान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर कुलपति ने दलहन, तिलहन एवं खाद्यान्न फसलों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ.विजय कुमार यादव, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?