विश्व जैव विविधता दिवस पर कुलपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने आज पर्यावरण संरक्षण पर छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जैव विविधता दिवस की महत्ता के बारे में सन्देश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वन्य जीवन तथा विभिन्न पेड़ पौधों की प्रजातियां में अत्यधिक विविधता पाई जाती है लेकिन फिर भी एक दूसरे पर निर्भरता के कारण उनके निकट का संबंध है। डॉक्टर सिंह ने बताया कि पेड़ पौधे तथा जीव जंतु वातावरण को शुद्ध करते हैं तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया । कुलपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस घोषित किया है। इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों को जैव विविधता के बारे में जागरूक करना है। कुलपति ने बताया कि हमें बचे हुए प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए।

Leave a Comment

× How can I help you?