कृषि विज्ञान केन्द्र ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवम प्रौद्योगिक विद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, अनौगी के अध्यक्ष डॉ वी के कनौजिया को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निदेशक प्रसार डॉ आर के यादव द्वारा मशाल सौंपी गई। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के अवसर पर डॉ वी के कनौजिया ने सभी को बधाईयां देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की महत्ता एवं प्रसार कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि 1974 में प्रथम कृषि विज्ञान केंद्र पुद्दुचेरी में स्थापना के बाद देश के विभिन्न जनपदों में खुले केवीके द्वारा कृषि,पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और औद्यानिक उत्पादनों में निः संदेह बढ़ोतरी हुई है।जिसमें के वी के की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जनपद कन्नौज में आलू के उत्पादन में हुई बढ़ोतरी, मक्का के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देने के विषय में बताया। केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपने – अपने विषय से संबंधित तकनीकी उपलब्धियों के विषय में बताया।इस कार्य क्रम में 50 से अधिक किसानों एवं नवयुवकों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और के वी के की भूमिका की भूरि भूरि प्रशंसा की। और कहा कि जिस तरह से वैज्ञानिक खेतों खलिहानों तक जाकर तकनीकी जानकारी दे रहे हैं,उससे हमारा जीवन स्तर निश्चित रूप से बेहतर हो रहा है। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार, डॉक्टर सी के राय, डॉक्टर चंद्रकला यादव सहित अन्य वैज्ञानिक एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?