मसाला फसलें उगा कर किसान लें अधिक लाभ: डा. राम बटुक सिंह

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सब्जी अनुभाग द्वारा ग्राम केसीपुर, रसूलाबाद में बुधवार को एक दिवसीय मसाला उत्पादन कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ राम बटुक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार मसाला फसलों के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि हो रही है। तथा उन्होंने किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन प्रजातियों एवं कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. राजीव ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कृषि तकनीकों को अवश्य अपनाएं। जिससे वे स्वावलबी हो कर आत्म निर्भर बने। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. अरुण कुमार सिंह ने विस्तार से कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। विभाग के डा. संजीव कुमार सचान ने लहसुन एवं प्याज की खेती की वैज्ञानिक विधाएं बताई। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में प्याज एवं लहसुन की खेती करें। डॉ सिंह ने मसालों के साथ सहफसली खेती की तकनीकों पर प्रकाश डाला और कहा कि सह फसली खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार यादव सहित लगभग एक सैकड़ा कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?