न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में कृषि विज्ञान केंद्रों की निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने गहन समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में गत माह की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। जबकि अगले माह की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। डॉक्टर आरके यादव ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्षों/ प्रभारियों को निर्देशित किया है। कि केंद्र पर सभी प्रदर्शन इकाइयां योग्य व व्यावसायिक रहे। उन्होंने कहा कि अधिकतम केंद्रों पर इकाइयां सभी अच्छी स्थिति में है डॉक्टर यादव ने बताया कि केंद्रों के कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट निदेशालय को प्रेषित भी की जाए सभी कार्यों को अपडेट रखें साथ ही केवीके के पोर्टल को भी अपडेट करें। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एस एल वर्मा ने किया। जबकि अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर जितेंद्र यादव ने दिया। इस अवसर पर डॉक्टर करम हुसैन, डॉक्टर वी के कन्नौजिया, डॉक्टर एके सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।