सीएसए के डॉक्टर महक सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर डॉ महक सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ( राजस्थान) के कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा (रारी) में चल रहे तीन दिवसीय (7 से 9 फरवरी 2024) *पांचवीं राई सरसों राष्ट्रीय सम्मेलन* के अवसर पर दिया गया है। इस पांचवी राई सरसों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक डॉक्टर त्रिलोचन महापात्र एवं केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉक्टर अरविंद कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति डॉ बलराज सिंह द्वारा किया गया। डॉ महक सिंह को यह सम्मान उनके राई सरसों फसल पर किए गए उत्कृष्ट कार्य (शोधों ) हेतु दिया गया है। इस सम्मेलन में देशभर के 172 से अधिक कृषि वैज्ञानिक प्रतिभा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी है। डॉ सिंह को उनके अवार्ड मिलने पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Comment

× How can I help you?