सीएसए ने मनाया धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य हेतु हेतु एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। तथा राष्ट्रगान के पश्चात कुलपति एवं उपस्थित विश्वविद्यालय परिसर के सभी सदस्यों व एनसीसी कैडेट्स एवं सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगा को सलामी दी।तत्पश्चात कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व विद्यालय परिवार की ओर से हम उन सभी योद्धाओं को नमन एवं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। जिनकी वजह से हम इस दिन को मना रहे हैं। कुलपति ने कहा कि कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार कार्यों के क्रियान्वयन हेतु देश में शोध संस्थानो, राज्य कृषि विश्व विद्यालयों ,कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से देश की कृषि व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की अधिक उत्पादन क्षमता वाली 301 से अधिक प्रजातियों का विकास किया गया है। जो किसानों की आय वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। डॉक्टर सिंह ने बताया कि कृषि में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एक ड्रोन का क्रय किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2022-23 में गेहूं की के_1616, राई की सुरेखा एवं अलसी की अनु तथा प्रज्ञा दो प्रजातियां विकसित की गई हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 07 शस्य तकनीकियां विकसित की गई हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि है एनसीसी अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार एवं डॉक्टर सोमवीर सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी निदेशक, अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अन्य संकाय सदस्य तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पी एचडी एवं एमबीए छात्रों के मध्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आयोजन भी किया गया। तथा कुलपति द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं नकद धनराशि भी प्रदान की गई।

Leave a Comment

× How can I help you?