न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। देश के लोकतंत्र से गणतंत्र बनने की 75वीं वर्षगांठ को संपूर्ण देशवासी उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होकर बना रहे हैं। इस अवसर पर, इस विशिष्ट दिन को हम सभी भारतवासियों के जीवन में लाने वाले देशभक्त और अमर बलिदानी सिपाहियों को याद किया गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी संपूर्ण जनपद वासियों ने भयंकर ठंड की परवाह न करते हुए पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तिरंगा फैलाकर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तत्पश्चात उन्होंने अमर बलिदानियों के परिवार जन व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थित शहीदों के परिजनों को गणतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमारे अधिकारियों कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं एवं जो भी कर्तव्य है उनका वह निष्ठा पूर्वक और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का जो सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है उसको पूरा करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि *अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सबसे बड़ी देश सेवा है*। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता द्वारा *”हमारी शान तिरंगा है”* गाना गाकर सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया, इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व केशव नाथ गुप्त द्वारा सभी को यह संदेश दिया कि हम सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान अर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहां की हमें गर्व करना चाहिए कि हम भारत की संतान है। उन्होंने देश के समस्त किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनकी लगन से आज हमारे देश के 135 करोड लोग भूखे नहीं रहते हैं एवं भारत आज अन्न का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतवासी हैं तथा सभी संकल्प लें कि हमें 2047 तक भारत को सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विजय विश्व तिरंगा प्यारा नमक गीत की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि हमें मानवीय गुणों के विकास के लिए विश्व विजय करना है। उन्होंने कहा कि हमें समाज को इस प्रकार विकसित करना है जो मान, मर्यादा व सम्मान के लिए समर्पित हो। तत्पश्चात उन्होनें *”वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो”* नामक कविता का गायन किया। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा गीत गायन करते हुए उपस्थित समस्त व्यक्तियों के मन में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा नवोदय विद्यालय के बच्चों को भेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित राठौर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी व जान सामान्य उपस्थित रहे।