विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशाल आयोजन किया गया

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

सिकंदरा कानपुर देहात। नगर पंचायत सिकंदरा की ओर से आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मदरसा निजामियां स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के दौरान शोभन भारत गैस एजेंसी संदलपुर विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगे हुए थे। जिसमें कस्बा सिकंदरा वासी के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे थे। राज्य मंत्री द्वारा शोभन भारत गैस एजेंसी संदलपुर की ओर से गरीब महिला रुक्मिन मालवीय नगर सिकंदरा निवासी को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा निशुल्क भेंट किया। इसी प्रकार अन्य योजनाओं से संबंधित पात्रों को भी सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री अजीत पाल ने विशाल पंडाल में बैठे हुए पुरुष एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर जगह यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिसका लाभ परिवार के हर सदस्य उठा रहे हैं और विकसित भारत हमेशा अग्रसर होता जा रहा है जिससे विकास की नई किरण दिखाई देने लगी है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत सिकंदरा अध्यक्ष सीमा पाल अधिशासी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी मनोज कुमार अरविंद पाल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में नगर वासियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

× How can I help you?