न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मानव चिकित्सालय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय प्रबंधन टीम की सराहना की और डॉक्टरों की टीम को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कुलपति डॉक्टर सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विश्वविद्यालय नियमित रूप से अपने छात्र छात्राओं एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य हेतु इस तरह की पहल करता रहा है। विश्वविद्यालय के चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर परिजात मिश्रा ने ईसीजी,वीपी, शुगर, वजन आदि की जांच की। साथ की उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।