न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता और हमारी रीति रिवाज के बारे में जानकारी देते हैं। इसलिए इन त्योहारों को हमें सभी आपसी भेदभाव को मिटाकर और एकजुट होकर मनाना चाहिए।त्यौहार व रीति रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।और हमें यह एकता का संदेश देते हैं। कुलपति डॉक्टर सिंह ने कहा कि दीपावली त्यौहार दीपों का पर्व है यह आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय दर्शाता है। जिससे संदेश मिलता है। कि हम सब के जीवन में भी इसी प्रकार सदैव खुशियां जगमगाती रहे। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करना होगा। तभी हम लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और जीवन को खुशियों से भर पाएंगे। उन्होंने लोकल के लिए वोकल का आवाहन किया। ताकि देशवासी अधिक से अधिक त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर सके।