कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक बेहतर रणनीति के साथ करें कार्य: डॉक्टर आरके यादव

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में आज निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव की अध्यक्षता में आठ कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा वार्षिक कार्य योजना 2024 का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर आरके यादव ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे जनपद की कार्य योजना इस तरह से बनाएं कि कृषक कृषि को व्यवसाय की भांति अपनाएं ।उन्होंने कृषकों की आय बढ़ाने हेतु संवर्धन गतिविधियों पर बल दिया। डॉक्टर यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में प्राथमिकता के साथ किसानों को जागरूक करने एवं तकनीकी बताने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पोषक अनाज यानी मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा देने हेतु बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र फिरोज़ाबाद, एटा,कन्नौज, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद एवं इटावा के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा वार्षिक कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर एस एल वर्मा,डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव सहित अन्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?