न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सीएसए के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि ये कार्यक्रम लोगों में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह अभियान अमर बलिदानियों को सम्मान और एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में सार्थक होगा कुलपति ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश गर्म भावनाओं से भरपूर विषय है। जिसमें देशभक्ति और गर्व की भावना होती है। यह वाक्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आता है,जब हम अपने देश के बारे में विचार करते हैं। देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर शहीदों के सम्मान में विभिन्न गांवों, शहरों से मिट्टी संग्रह कर अमर वाटिका में सम्मान के साथ रखा जाएगा। इस अवसर पर कुलपति ने सभी को पंच प्रण प्रतिज्ञा भी दिलाई।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कुल सचिव डॉक्टर पी के उपाध्याय, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर सी एल मौर्य, एनएसएस की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अर्चना सिंह एवं डॉक्टर रश्मि सिंह, सभी प्रोफेसर सहित छात्राओं ने राष्ट्रगान कर वीरों को सम्मान दिया।