न्यूज़ एक्सपर्ट—
राजपुर। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का राजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए है।
राजपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू त्रिपाठी की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमलाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नगर पंचायत के सभागार कक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का गरीबों को सीधे लाभ दिये जाने का सराहनीय कार्य किया गया है। भष्ट्राचार मुक्त देश में गरीबों को आवास योजना, मुफ्त राशन, उज्जवला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। इस दौरान हनुमान मंदिर के महंत बाबा शिवपाल दास, भाजपा नेता राजन मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साकेत पाल विहिप धर्म प्रसार प्रमुख मयंक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह कुलदीप सिंह, बैना प्रधान फतेहबहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी सुन्दर सिंह, सभासद अजय शुक्ला, उमेश गुप्ता, सोनू वर्मा, समशाद खान, मिथुन, चांदबाबू, अमित ठाकुर, सतीश सिंह, अर्जुन नायक, गुड्डू पाल, गोविंद कटियार, रोशन तिवारी, प्रदीप सिंह, सोनू पोरवाल, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।