न्यूज़ एक्सपर्ट—
राजपुर। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का राजपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मनोज शुक्ला का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जयकारों के बीच जमकर पुष्पवर्षा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर राजपुर मे आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक कार्यालय के समीप पूर्व जिलाध्यक्ष बंशलाल कटियार की अगुवाई में जिलाध्यक्ष का फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। वही मुगल सड़क किनारे गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा व प्रधान संगठन के मंडल प्रवक्ता मनोज पाण्डेय ने मुकुट व फूलों की भारी भरकम माला पहनाकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। स्वागत के दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार, भाजपा नेता रामू कटियार, जमीपाल सिंह, कांतिवीर सिंह, कुलदीप सिंह, बब्बन दीक्षित, देवेन्द्र कटियार, प्रशांत मिश्रा,दीपक मिश्रा, मयंक दीक्षित, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।