न्यूज एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। मनोज शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में जोरदार स्वागत जनपद न्यायालय माती कानपुर देहात के गेट नंबर एक पर किया गया। स्वागत करने वाले अधिवक्ताओं में सर्वश्री रमेश कुमार पांडे पूर्व अध्यक्ष, विश्वनाथ कटियार पूर्व अध्यक्ष, राकेश मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी महामंत्री, अरविंद सिंह कुशवाहा, महामंत्री मुकेश बाबू कटियार पूर्व महामंत्री, धनंजय पांडे एडीजीसी, आशीष शुक्ला पूर्व मंत्री, दीपक तिवारी पूर्व मंत्री, अनिल त्रिवेदी पूर्व उपाध्यक्ष, अवधेश शुक्ला पूर्व महामंत्री, इत्यादि अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वही कस्बा झींझक में कानपुर देहात जनपद के भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माननीय मनोज शुक्ला जी के जनपद दर्शन के दौरान भारी भरकम वाहन जुलूस के साथ कस्बा मंगलपुर से झींझक, रसूलाबाद आदि स्थानों के लिए निकलें। सांय करीब 6 बजे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक माननीय पूनम संखवार जी के नेतृत्व में सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता माननीय अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला जी का स्वागत सम्मान नहर पुल करने के लिए एकत्रित हुए। नगर के लोगों का उत्साह वर्धन देखते हुए जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने नहर पुल से तिराहे तक पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया और लोगों ने मनोज शुक्ला जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया कस्बे के वरिष्ठ व्यक्ति श्री पुत्तन बाबू त्रिपाठी के घर पर आकर मनोज शुक्ला ने भेंट वार्ता की और श्री त्रिपाठी ने जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष झींझक अमित तिवारी उर्फ सोनू अपने काफिले के साथ में जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के काफिले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर नगर का नाम रोशन करते हुए जिला दर्शन में सहयोग प्रदान कर रहे थे। सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में क्षेत्रीय जनता और नेता काफिले में शामिल थे।