दलहनी फसलों का बुवाई पूर्व उपचार आवश्यक: डॉ एस के विश्वास

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज पादप रोग विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ एस के विश्वास ने रबी फसलों में उगाई जाने वाली दलहनी फसलों (चना, मसूर, मटर) में रोगों की रोकथाम हेतु किसान भाइयों के लिए एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया की दलहनी फसलों में फफूंदी एवं जीवाणु जनित रोगों जैसे उकठा, जड़ सड़न,झुलसा, रतुआ, चूर्णित आशिता इत्यादि रोगों का प्रकोप होता है। डॉक्टर विश्वास ने बताया कि किसान भाई बुवाई से पूर्व मृदा का शोधन अवश्य करें।इसके लिए 1 किलोग्राम ट्राइकोडर्मा को 25 किलोग्राम सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर बुवाई के 15 दिन पूर्व शाम के समय खेत में मिलाकर हल्की सिंचाई कर दें। यह मात्रा 1 हेक्टेयर के लिए पर्याप्त होगी। उन्होंने उकठा रोग के प्रबंधन के लिए बताया कि गर्मी में गहरी जुताई अवश्य करे तथा बुवाई के पूर्व 5 ग्राम ट्राइकोडरमा प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर दें। दलहनी फसलों में झुलसा रोग के प्रबंधन के बारे में बताया कि 2 ग्राम कार्बेंडाजिम प्रति किलोग्राम बीज की दर से बुवाई करने पर बीज शोधित कर बुवाई करें। जिससे झुलसा रोग नियंत्रित रहता है। मसूर की फसल में रतुआ रोग की नियंत्रण के खड़ी फसल में 2 ग्राम मैनकोज़ेब 700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से लाभ होता है डॉक्टर विश्वास ने यह भी बताया कि मटर की फसल में चूर्णित आसिता रोग के नियंत्रण हेतु कैराथीन 3 ग्राम 700 लीटर पानी में घोलकर खड़ी फसल में प्रयोग करने से लाभ होगा। इसके अतिरिक्त फसल चक्र किसान भाई अवश्य अपनाएं जिसमें गन्ना, सरसों, अलसी या गेहूं की खेती को किया जा सकता है। क्योंकि एक ही प्रकार की फसलें बार-बार एक ही खेत में करने से रोग और कीड़ों की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार किसान भाई अपनी दलहनी फसलों को रोग मुक्त कर सकते हैं तथा दलहनी फसलों से आशातीत उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

× How can I help you?