न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की पूज्य माताजी कनक रानी जी के सप्तम निर्माण दिवस व पंडित दीन उपाध्याय की जयंती पर आज कंचौसी में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम के दौरान 11000 वरिष्ठ जनों का स्वागत करके उन्हें सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए जहां जोरदार तैयारी की थी। वहीं उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया था। उपरोक्त कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा बेहतरीन किस्म के इंतजाम किए गए थे। अकबरपुर क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले की पूज्य माताजी कनक रानी जी का सप्तम निर्वाण दिवस है, सांसद द्वारा अपनी पूजनीय माताजी की स्मृति में प्रतिवर्ष कंचौसी कोई ना कोई बड़ा आयोजन किया करते है, इसी क्रम में आज कंचौसी में सांसद श्री भोले द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए भोले सिंह द्वारा बेहतरीन किस्म के इंतजाम भी किए गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 11000 वरिष्ठ जनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री का उद्बोधन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनपद के विभिन्न अंचलों में रहने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। आशा जताई जा रही है कि उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनपद के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में लोग आज कंचौसी पहुंचे। उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला समेत भाजपा की जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।