न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में चन्द्र शेखर-II प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार दिनांक- 09/09/ 2023 को प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसी क्रम में माननीय चन्द्र शेखर-II प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा भोजन अवकाश में समस्त न्यायिक अधिकारी गणों की बैठक ली। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के नामित सचिव/ माननीय अपर जिला जज श्री शिवानंद जी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में प्री-ट्राॅयल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी माननीय अपर जिला जज- श्री रजत सिन्हा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- अलंकृता शक्ति जी त्रिपाठी उपस्थित रही। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, राजस्व वाद, बैंक वाद व अन्य वाद से संबंधित विवादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाना है। उक्त बैठक में प्राधिकरण के नामित सचिव द्वारा यह बताया गया कि आपसी समंजस्य बनाकर राष्ट्रीय लोेक अदालत को सफल बनाया जायें। साथ ही साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे राजस्व व अन्य विभागों में विचाराधीन वादो का निस्तारण किये जाने में अधिकतम प्रयास किया जायें। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी- जे० पी० गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक- राजेश पाण्डेय, यातायात निरीक्षक- राम गोविन्द मिश्रा, उपजिलाधिकारी- जितेन्द्र कटियार मैथा, डाॅ० पूनम गौतम सिकन्दरा, सुरभि शर्मा अकबरपुर, शालिनी उत्तम डेरापुर, राज कुमार भोगनीपुर, नीलिमा यादव रसूलाबाद, जिला पूर्ति अधिकारी- सुनील कुमार, ई.ओ मुक्ता प्रसाद व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।