न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। भारतीय किसान संघ कालका देवी मंदिर प्रांगण अकबरपुर इंटर कॉलेज के समीप कानपुर देहात में बैठक आयोजित की गई। जिसमें माननीय प्रांत महामंत्री मिथलेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष गौरव अवस्थी, रामगोपाल, राम महेश, राहुल, राम कुमार, अजय त्रिपाठी, डॉ विजय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में तय किया गया कि भारतीय किसान संघ किसानों का संगठन है किसने के हित में कार्य करने वाली गैर राजनैतिक संगठन है। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
1- किसानों को आवारा जानवरों से निजात दिलाई जाए
2- किसान अपनी फसल का उचित मूल्य स्वयं निर्धारित करने का हक दिया जाए
3- किसानों के लिए बिजली माफ होनी चाहिए
4- किसानों को टेल तक नहरों व बंबो का पानी पहुंचना चाहिए।
5- किसानों के बच्चों को भी कॉन्वेंट स्कूल और अच्छे स्कूलों में एडमिशन के लिए निर्धारित कोटा मिलना चाहिए।