वैज्ञानिक ने किया कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर प्रक्षेत्र व गांव का किया भ्रमण

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर पर आई सी ए आर अटारी की नव नियुक्त पशु पालन वैज्ञानिक डॉ सीमा यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम संबंधित गांव औरँगाबाद पर भी भ्रमण कर कृषको से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर उनका प्रभाव जाना। डॉ सीमा ने कृषको से पशुपालन संबंधी जानकारी ली। इसके साथ ही डॉ सीमा ने पशुपालको से पशुओं के फीडिंग प्रक्टिसेस की संपूर्ण जानकारी ली। डॉ सीमा ने कृषि विज्ञान की गतिविधियां देख कर व कृषको के बीच कृषि विज्ञान केंद्र का इतना प्रभाव देख कर संतोष व्यक्त किया। डॉ सीमा ने केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह ने सभी प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया। साथ में केंद्र के समस्त वैज्ञानिक डॉ खलील खान, डॉ राजेश राय, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ शशि कांत व डॉ निमिषा अवस्थी इत्यादि रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?