सीएसए में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई का हुआ सफल प्रदर्शन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कल्याणपुर स्थित तिलहन शोध प्रक्षेत्र पर आज जापानी कंपनी कुबोटा द्वारा निर्मित पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात से आई महिला कृषक श्रीमती माया देवी ने इस मशीन को स्वयं खेत में चलाकर धान की रोपाई की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि खेती में उन्नत तकनीकी और आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाथ से रोपाई की तुलना में इस मशीन से कम समय में अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो जाती है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि धान की खेती में लागत कम और उत्पादन प्रति हेक्टेयर अधिक होता है।उन्होंने बताया कि इस मशीन द्वारा ढाई से तीन एकड़ खेत की 8 घंटे में रोपाई हो जाती है।जबकि मैनुअल 8 घंटे में पांच श्रमिकों द्वारा एक एकड़ खेत की रोपाई हो पाती है। उन्होंने बताया कि इस मशीन से 2200 से 2500 रुपए प्रति एकड़ खर्चा आता है जबकि मैन्युअल रोपाई करने में 4500 से 5000 प्रति एकड़ खर्चा आता है। उन्होंने बताया कि इस विधि से ढाई से तीन कुंतल प्रति एकड़ धान का उत्पादन अधिक होता है। कुलपति ने बताया कि पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई करने में निश्चित तौर पर प्रदेश व देश के किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिक लाभ होगा। क्योंकि समय व रूपए दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर डॉक्टर सी एल मौर्य, डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर आरके यादव, डॉक्टर पी के उपाध्याय, डॉक्टर डीपी सिंह, डॉक्टर आरबी सिंह, डॉक्टर विजय यादव तथा जापानी कंपनी कुबोटा के मनीष जी एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी सहित कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव एवं फतेहपुर सहित आसपास के जनपदों के एक सैकड़ा से अधिक महिला एवं पुरुष प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की।

Leave a Comment

× How can I help you?