न्यूज़ एक्सपर्ट—
राजपुर। सिकन्दरा कस्बे के पटेल चौक पर क्षतिग्रस्त एसटी पोल बदलने से शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक 7 घंटे विधुत आपूर्ति बाधित होने से सिकन्दरा नगर में की पांच हजार घरों में विधुत आपूर्ति बाधित रही इस दौरान रमऊ फीडर भी बंद होने से 20 गाँव की आपूर्ति बंद रही उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे करीब 7 घंटे बिजली कटौती से सिकन्दरा नगर की 5 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। वही सिकन्दरा नगर में डबल क्रास लाइन होने से रमऊ फीडर भी बंद रहा रमऊ फीडर से जुड़े रसधान, मदनपुर, मानपुर, हिम्मतपुर, सिलहरा समेत 20 गाँव की विधुत आपूर्ति बाधित रही 7 घंटे आपूर्ति बाधित होने से सिकन्दरा नगर व रमऊ फीडर की लगभग दस हजार की आबादी को परेशानी उठानी पडीं। सिकन्दरा नगर के पटेल चौक स्थित हाइटेंशन विधुत पोल काफी समय से जर्जर था। पोल कभी भी धराशायी हो सकता था। शुक्रवार विभाग के कर्मचारियों ने पोल बदलने का कार्य शुरू किया। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान संपूर्ण सिकन्दरा नगर समेत रमऊ फीडर से जुड़े लगभग 20 की दस हजार की आबादी में विधुत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पडीं। जेई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पटेल चौक स्थित एचटी पोल जर्जर था कभी भी धराशायी हो सकता था पोल बदलने के चलते आपूर्ति बाधित हुई है।
