सीएसए में नवरात्रि के शुभ अवसर पर छात्राओं ने सरोजिनी नायडू छात्रावास में नृत्य व डांडिया कार्यक्रम किया आयोजित

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सरोजिनी नायडू छात्रावास में नवरात्रि के शुभ अवसर पर छात्राओं ने नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वीसी मैडम गृह विज्ञान की अधिष्ठाता डॉक्टर मुक्त गर्ग व सरोजिनी नायडू छात्रावास वार्डन डॉ रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। सबसे पहले वी सी मैडम ने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मैडम ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मां दुर्गा की विभिन्न शक्तियों के उदाहरण पेश किए। छात्राएं उन्हें सुनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही थी। इस कार्यक्रम में वाणी वर्तिका दीपाली ने समूह में नृत्य किया तथा कुछ छात्राओं ने अपना अपना नृत्य पेश किया। इस बीच सुरभि ने मां दुर्गा से जुड़े गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
प्रत्यक्ष व चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में बीसी मैडम, गृह विज्ञान संचालिका मैडम व वार्डन मैडम ने डांडिया व नृत्य करके छात्राओं का मन मोह लिया। मैडम ने कार्यक्रम के सफल होने पर छात्राओं की खूब प्रशंसा की।

Leave a Comment

× How can I help you?