सीएसए में मनाया गया बढ़े विश्वविद्यालय,पढ़े विश्वविद्यालय कार्यक्रम

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में प्रदेश की कुलाधिपति महोदया के आदेशानुसार तथा कुलपति के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में बढ़े विश्वविद्यालय एवं पढ़े विश्वविद्यालय तथा सामाजिक कुरीतियों के अंतर्गत दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित समस्त महाविद्यालयो में कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालय के अधिकारी/ शिक्षक एवं कर्मचारी गणों, छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव अनूपपुर में भी कार्यक्रम संपादित किए गए।

Leave a Comment

× How can I help you?