कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि का सजीव प्रसारण

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर किसानों ने 19वीं पीएम किसान सम्मन निधि जारी होने का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि राम बचन राम ने किसानों को किसान सम्मान निधि में आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तार से जानकारी दी।जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता ने जायद में विभिन्न फसलों जैसे उर्द /मूंग आदि के बीजों की उपलब्धता के बारे में बताया। केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शशिकांत सहित कृषि विभाग कानपुर देहात के कर्मचारियों/ अधिकारियों सहित 135 से अधिक महिला एवं प्रगति शील कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment

× How can I help you?