सीएसए को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। सीएसए को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड एवं वि.वि. के पांच कृषि वैज्ञानिक विभिन्न अवार्ड के लिए उपास सोसाइटी द्वारा संस्तुति दी गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को उत्तर प्रदेश कृषि अकादमिक सोसाइटी द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड देने हेतु अनुमोदन किया गया है।गत 4 फरवरी 2025 को सोसाइटी की लखनऊ में हुई सामान्य बैठक में सीएसए को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फेलो 2024 हेतु समिति द्वारा संस्तुति किया गया है। जबकि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ पीके सिंह को फसल विज्ञान तथा डॉक्टर आरके यादव निदेशक प्रसार एवं अध्यक्ष अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग को फसल सुधार में श्रेष्ठ कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार, डॉ वी के त्रिपाठी अध्यक्ष उद्यान विज्ञान को हॉर्टिकल्चर साइंसेज जबकि अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर श्वेता को बेस्ट टीचर अवार्ड हेतु समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह बैठक उपास समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालय के ही पांच वैज्ञानिको को अवार्ड हेतु सोसाइटी द्वारा अनुमोदित किया गया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं शिक्षक और अच्छा कृषि के क्षेत्र में शोध, शिक्षण एवं प्रसार कार्य करेंगे जिससे आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय व कृषि वैज्ञानिकों को अवार्ड मिलेंगे ।

Leave a Comment

× How can I help you?