न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के साग भाजी विज्ञान विभाग के केंद्र पर आलू की परीक्षण हेतु केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला द्वारा गठित तीन सदस्य टीम जिसमें डॉक्टर अश्वनी कुमार शर्मा केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला,डॉक्टर डी एल यादव कृषि विश्वविद्यालय कोटा राजस्थान और डॉक्टर सी एन राम कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की संयुक्त टीम केंद्र पर भ्रमण किया। जिसमें डॉ पी के सिंह विभागाध्यक्ष एवं निदेशक शोध ने अपने समस्त स्टाफ डॉ आर के पाल, डॉ अजय कुमार यादव, डॉ डीपी सिंह, डॉ संजीव कुमार सचान, डॉ आशुतोष उपाध्याय तथा सूरज कटियार एवं राकेश सिंह के साथ वैज्ञानिकों की टीम को निरीक्षण कराया। जिसमें फसल उत्पादन, फसल सुधार एवं फसल सुरक्षा से संबंधित परीक्षण का अध्ययन किया। फसल सुधार में वैज्ञानिकों ने कुछ प्रजातियों को अगेती के लिए चिन्हित किया। वहीं पर फसल सुरक्षा में झुलसा रोग एवं फोमा रोग जिसे किसान अपनी भाषा में परपरा बोलते हैं का बारिकी से निरीक्षण किया और उपरोक्त रोगों के प्रबंधन के विषय में अच्छी जानकारी दीं।जिसमे उन्होंने संस्तुत किया कि एज़ोक्सीस्तराबीन + टेबुकोनाज़ोल 1 एम एल प्रति लीटर पानी के दर से छिड़काव करें। किसानों को रोग प्रबंधन में मददगार साबित होगा। टीम के सभी सदस्यों ने केंद्र पर लगे परीक्षण की सराहना की।