कृषि विज्ञान केंद्र ने निकरा परियोजना अंतर्गत सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के दिलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर संचालित निकरा परियोजना के अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद में सरसों प्रक्षेत्र का आयोजन किया गया।जिसमें गांव के 40 से अधिक कृषकों ने भाग लिया। तथा गांव के कृषक चरण सिंह यादव के खेत पर लगी सरसों की उन्नत किस्म सुरेखा प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा निकरा परियोजना अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद में सरसों फसल पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लगाए गए हैं। आरंभ में केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने सरसों पर प्रक्षेत्र दिवस की महत्ता बताते हुए फसल विविधीकरण में जैविक खेती आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनपद में अधिकांश क्षेत्र रबी के मौसम में गेहूं की बुवाई की जाती है। इसमें फसल विधि कारण करते हुए सरसों, अलसी आदि तिलहनी फसलों का समावेश करना चाहिए, डॉक्टर खान ने सरसों की उत्पादन तकनीक के बारे में कृषकों को सामयिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल में कम लागत से अधिक आय कमाने की प्रबल संभावना है। खेती को लाभदायक बनाने के लिए खेती के साथ-साथ उद्यानकीय फसलों का समावेश, खेती से जुड़े हुए व्यवसाय, मूल्य संवर्धन एवं खेती की लागत को कम से कम करने के उपायों पर भी चर्चा की। खेत पर जाकर सरसों की फसल देखकर कृषक खुश हुए तथा आगामी वर्षों में सरसों फसल लगाने के लिए उत्सुकता जाहिर की।इस अवसर पर परियोजना के एसआरएफ शुभम यादव सहित गांव के 40 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment

× How can I help you?