न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग, कानपुर देहात द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव (दो दिवसीय) के द्वितीय दिवस श्री अन्न के उपभोग/उत्पादन को बढावा देने हेतु जनपद स्तरीय वाहन रैली/रोड-शों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा रैली वाहनो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। उक्त वाहन रैली/रोड शो ईको पार्क माती से प्रारम्भ होकर, अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए, बारा, जैनपुर, नबीपुर एवं विकास भवन होते हुए ईको पार्क पर पहुच कर समाप्त हुआ।
उप कृषि निदेशक कानपुर देहात राम बचन राम द्वारा अवगत कराया गया कि श्री अन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, कैल्शियम, मैंग्नीन, डायट्री फाइबर, मैग्नीशियन, फोस्फोरस, जिंक, कॉपर सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। साथ ही यह एंटी इंफ्लेमेंट्री व एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो आपके खून को डिटॉक्सीफाई करने व गंभीर बीमारियों के संक्रमण से दूर रखने में कारगार होता है। मोटे अनाज में ग्लूटेन की मात्रा शून्य होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है। यही कारण है कि, यह शुगर के मरीजों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खासकर शुगर टाइप 2 मरीजों के लिए ये रामबाण है। यह तेजी वसे शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगार होता है। साथ ही इंसुलिन को बढ़ानमे में मदद करता है। मोटे अनाज में खनिज, विटामिन, मैग्नीशियम, फाइबर व प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ फेफड़े को मजबूत बनाता है। साथ ही हार्ट अटैक से कोसों दूर रखता है। वहीं यदि आप अस्थमा या सांस संबंधी किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में मोटे अनाज को जरूर शामिल करें।यदि आप वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज व डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, लेकिन बढ़ रहे वजन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है तो अपनी डाइट में श्री अन्न को जरूर शामिल करें। बता दें यह एक तरह से नेचुरल फैट बर्नर का काम करता है और आपकी बॉडी को अच्छी शेप देता है। साथ ही एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करता है। मोटे अनाज में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के साथ पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, पेट में दर्द, उल्टी से निजात दिलाने में कारगार होता है। साथ ही आपके भूख को बढ़ाता है। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट व एंटी इफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह फैटी लिवर की समस्या से कोसों दूर रखने में मदद करता है और इससे निजात दिलाने में भी सहायक होता है। यह आंतो के स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। मोटा अनाज जैसे ज्वार बाजरा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह जोड़ो में दर्द की समस्या से निजात दिलाता है।
जिला कृषि अधिकारी, कानपुर देहात डा0 उमेश कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न के उत्पादन को बढावा देने तथा लोगो को अपने दैनिक भोजन में इसके प्रयोग को बढावा देने हेतु जागरूक करने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है। श्री अन्न प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। यह विशेषकर महिलाओं और बच्चो में आयरन, जिंक और प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद करना है। हाई फाइबर फूड होने के कारण यह सुपाच्य होता है। श्री अन्न की खेती के लिए अन्य फसलों की अपेक्षा कम पानी एवं कम लागत की आवश्यकता होती है। इसमे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो मधुमेह जैसी बीमारियों की रोकथाम में सहायक है । करोना काल में श्री अन्न को सूपर फूड के रूप में खूब ख्याती मिली है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के श्री अन्न उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजित रोड-शो में कृषि कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों के साथ-साथ जनपद के समस्त विकाखण्डों से आये प्रगतिशील कृषकों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।