न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुद्रणीकरण एवं किसान जागरूकता अभियान के तहत रबी गोष्ठी का ब्लॉक स्तरीय आयोजन विकासखंड परिसर सरवनखेड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने रबी फसलें जैसे गेहूं, जौं सरसों, चना, मटर, मसूर आदि के प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर खान ने बताया कि प्रत्येक किसान भाई को अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराना चाहिए।जिससे संतुलित उर्वरकों का प्रयोग हो सके तथा कृषि लागत कम आए।उन्होंने रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। डॉक्टर ख़ान ने किसानों को परंपरागत खेती के बजाय तकनीकी पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। कृषि गोष्ठी की अध्यक्षता विमल सचान सहायक विकास अधिकारी ने की। उन्होंने किसानों से कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नवीन तकनीकों को जरूर अपनाएं। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकुर प्रियदर्शी ने पशुओं के टीकाकरण एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रगतिशील किसान अमित सिंह ने किसानों को सदैव उन्नतशील बीजों के प्रयोग अधिक उपज प्राप्त करने के लिए सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रद्युम्न यादव ने किसान हितैषी विभिन्न प्रकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के रोहित वर्मा, अजीत,मुकेश, विकास सहित प्रशासशील किसान विजय कटियार, हर गोविंद सहित अन्य क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।