किसानों को गेहूं की उत्पादन तकनीक पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा निकरा योजना के अंतर्गत आज किसानों को गेहूं फसल की उन्नत उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने गेहूं की उन्नत कृषि तकनीक के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने एवं जैविक खेती पर जोर दिया। डॉक्टर शशिकांत ने उन्नत तकनीकी से गेहूं की बुवाइ करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम मे ग्राम औरंगाबाद के किसानों ने भाग लिया। इसके बाद सभी किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म के 1616 बीज के प्रदर्शन के बीज उपलब्ध कराए। संचालन डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में गौरव शुक्ला, श्री भगवान पाल एवं शुभम् यादव सहित 30 से अधिक किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

× How can I help you?