सीएसए की नव विकसित अलसी की दो प्रजातियों के विकास हेतु कृषि वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कानपुर द्वारा नवविकसित अलसी की दो प्रजातियां आजाद प्रज्ञा (LCK 1516) एवं अन्नू (LCK 1021) का बीज विमोचन उपरांत अलसी एवं कुसुम की वार्षिक बैठक में कानपुर के वैज्ञानिक डा. महक सिंह एवं डॉ. नलिनी तिवारी को उक्त प्रजातियों के विकास हेतु प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। डॉ. महक सिंह ने बताया कि ये प्रजातियां सिंचित एवं असिंचित दोनों दशाओं हेतु उपयुक्त पाई गई हैं। जिनके बीज की बिक्री अब पूरे देश में हो सकेगी। यह सम्मान वैज्ञानिकों को भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान हैदराबाद में आयोजित अलसी एवं कुसुम की वार्षिक बैठक में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया है। सम्मान उपमहानिदेशक फ़सल डा. टी आर शर्मा, सहायक महानिदेशक डॉ संजीव गुप्ता कुलपति डॉ एस के राव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित तिलहन वैज्ञानिक उपस्थित रहे। वि.वि.कुलपति डा आनंद कुमार सिंह ने वैज्ञानिकों को मिले प्रशंसा पत्र पर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

× How can I help you?