सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह राज्य कृषि सलाहकार समिति में बतौर सदस्य नामित

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह को राज्य कृषि सलाहकार समिति में बतौर सदस्य नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि इस आशय का पत्र दिनांक 10 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश शासन के कृषि अनुभाग दो द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति का दायित्व प्रदेश में कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक संचालित केंद्र/राज्य सहायतित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनका लाभ कृषकों तक पहुंचाने हेतु समीक्षा एवं प्राप्त सुझावों पर चर्चा के उपरांत अनुशंसा करना है। समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में काम से कम एक बार अवश्य होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने डॉक्टर महक सिंह के सदस्य नामित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों /वैज्ञानिकों /अधिकारियों एवं छात्र छात्राओं में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Leave a Comment

× How can I help you?