कृषि सूचना तंत्र के सुद्रणीकरण के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीयगोष्ठी का किया गया आयोजन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुद्रणीकरण एवं किसान जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का ब्लॉक स्तरीय आयोजन विकासखंड परिसर सरवनखेड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने खरीफ फसलें जैसे धान,मक्का, ज्वार, बाजरा, तिल आदि के प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर खान ने बताया कि प्रत्येक किसान भाई को अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराना चाहिए।जिससे संतुलित उर्वरकों का प्रयोग हो सके तथा कृषि लागत कम आए।उन्होंने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। डॉक्टर ख़ान ने किसानों को परंपरागत खेती के बजाय तकनीकी पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। कृषि गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा के श्री मुनीश बाजपेई ने की। उन्होंने किसानों से कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नवीन तकनीकों को जरूर अपनाएं। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रियदर्शी ने पशुओं के टीकाकरण की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी विमल सचान ने किसानों को सदैव उन्नतशील बीजों के प्रयोग अधिक उपज प्राप्त करने के लिए सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रदुमन यादव ने किसान हितैषी विभिन्न प्रकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के रोहित वर्मा, विजय, अजीत,मुकेश, विकास सहित प्रशासशील किसान सुंदरलाल, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुज, हर गोविंद सहित अन्य क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?