न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश की मा.राज्यपाल/ कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालनार्थ एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01 से 07 जुलाई 2024 तक वृक्षारोपण साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में वि. वि.के कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ गृह वैज्ञानिक डॉ मिथिलेश वर्मा ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जनांदोलन बनाने की जरूरत है। इसी परिपेक्ष में कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के वैज्ञानिकों द्वारा लगातार जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा जितनी ज्यादा हरियाली होगी उतना ही अधिक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण होगा। उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ों से हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान होती है। और वातावरण में नमी के स्तर को नियंत्रित करते हैं। तथा मिट्टी के कटान को रोकने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है।डॉ सिंह ने वृक्ष पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक पेड़ लगाने और जंगलों के निर्माण या कम से कम शेष जंगलों को जीवित रखने की अपील की है। इस वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान एवं डॉक्टर शशिकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
