अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीएसए कुलपति ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने देश के निर्माण में अथक परिश्रम कर अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1मई) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की थीम “बदलते माहौल में काम कर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने” पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में श्रमिकों के महत्व और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का वैश्विक आयोजन मनाया जाता है। कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने अपने संदेश में श्रम की गरिमा के प्रति सम्मान की संस्कृति का विकास करने का आवाहन किया है। उन्होंने श्रम से जुड़े लैंगिक भेदभाव को मिटाते श्रमिकों के कल्याण हेतु सभी को मिलकर प्रयास करने की अपील की है।

Leave a Comment

× How can I help you?