कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर का निदेशक प्रसार ने किया निरीक्षण, कृषि वैज्ञानिकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ias coaching , upsc coaching

कानपुर नगर—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर का आज निदेशक प्रसार डॉ आर. के. यादव ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों, जैसे किन्नो बगीचा, अमरूद का मातृ वृक्ष इकाई, अमरूद की सघन बागवानी, क्रॉप कैफेटेरिया, गृह वाटिका, वर्मी कंपोस्ट इकाई, मधुमक्खी पालन इकाई, ऐटिक, मछली यूनिट व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की। केंद्र के प्रक्षेत्र पर लगी सरसो की फसल देख खुश होते हुए अगली फसल के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। डॉ यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थिति पॉलीहाउस का निरीक्षण कर उसको अधिक क्रियाशील बनाए रखने हेतु संबंधित वैज्ञानिक एवं प्रभारी को निर्देशित भी किया। निदेशक प्रसार ने केंद्र की बिल्डिंग की साफ सफाई जांचने के साथ ही केंद्र के पुस्तकालय को देखा और कहा कि पुस्तकों का काफी अच्छा संकलन है।साथ ही सभी वैज्ञानिकों से उनकी पुस्तकों को केंद्र कि लाइब्रेरी मे दान करने का भी सुझाव दिया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उनका लाभ ले सकें। निदेशक प्रसार ने सभी कृषि वैज्ञानिकों की प्रगति जांचते हुए, समस्त स्टाफ को गुणवत्ता परख कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही समय की आवश्यकतानुसार कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Comment

× How can I help you?