केंद्रीय भूजल बोर्ड के अध्यक्ष ने सीएसए कुलपति से की भेंट

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह से केंद्रीय भूजल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार आंबास्ट ने भेंट की। ज्ञातब्य हो कि विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय जल ब्रत्ति मान चित्रण के तहत 300 मीटर गहराई का ड्रिलिंग मशीन द्वारा चित्रण एवं नलकूप निर्माण कार्य हो रहा है। जिसका छिद्रण प्वाइंट विश्वविद्यालय परिसर ही है। इसके द्वारा भूजल गुणवत्ता तथा भूजल के दोहन को कम करने हेतु कृत्रिम पुनर्भरण (आर्टिफिशियल रिचार्ज) के उपाय तथा जनसंख्या के हिसाब से पानी की पूर्ति/मांग के बारे में अध्ययन किया जाएगा। आज अध्यक्ष केंद्रीय भू जल बोर्ड ने कार्यस्थल का भी दौरा कर ड्रिलिंग की प्रगति देखी तथा परिसर में हो रहे डीप बोरिंग पर संतोष व्यक्त किया। कुलपति से भेंट वार्ता के दौरान डॉक्टर सुनील कुमार आंबास्ट ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय व केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक भूजल पर मिलकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय भूजल बोर्ड के निदेशक एस जी भरथरिया एवं सह निदेशक प्रसार डॉक्टर पी के राठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?